जांजगीर चाम्पा :- जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत टेंपल सिटी शिवरीनारायण में लोगों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,आपको बताते चले की यह पूरा मामला टेंपल सिटी शिवरीनारायण का है जहां एक बड़े नामी हॉस्पिटल एम जी एम नेत्र रायपुर की ब्रांच के रूप में शिवनंदन में नेत्र जांच केंद्र खोला गया है जिसके द्वारा नहीं विभाग से कोई परमिशन ली गई है और नही शासन के कोई गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है साथ ही यह आँख जाँच केंद्र एक कमरे संचालित हो रहा, ज्ञात हो की यह जाँच केंद्र आगामी 13 फरवरी को निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का भी आयोजन कर रही है,देखने वाली बात होंगी की मामला सामने आने पर जिला प्रशासन द्वारा इस पर क्या कार्रवाई की जाती है


