पब्लिक टुडे न्यूज़ के खबर का हुआ असर,एम जी एम शिवरीनारायण नेत्र जाँच केंद्र शिविर स्थगित
जांजगीर चाम्पा :- कल पब्लिक टुडे न्यूज़ ने “बिना मान्यता के शिवरीनारायण मे चल रही है नेत्र जाँच केंद्र ” शीर्षक के माध्यम से खबर प्रकाशित थी जिस पर खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर यशपाल खन्ना के द्वारा जानकारी दी गई कि आज जो नेत्र शिविर का आयोजन होना था उसे स्थगित करने का निर्देश दिया गया है इसके उपरांत भी वह शिविर का आयोजन करते हैं तो उन पर विधिवत कार्रवाई की जावेगी


