<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर चाम्पा &colon;- छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब से भीम रेजिमेंट के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया। यह मुलाकात भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के संस्थापक माननीय दिनेश चतुर्वेदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व क्षेत्र के सरपंचों ने मंत्री जी का बुके भेंट कर स्वागत किया और संगठन की ओर से क्षेत्र के विभिन्न जनहित मुद्दों को उनके समक्ष रखा मुलाकात के दौरान जिला जांजगीर-चांपा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने क्षेत्र की समस्याओं&comma;सामाजिक मुद्दों तथा जनहित से जुड़े विषयों को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास&comma;सामाजिक जागरूकता और युवाओं के हितों से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर शासन-प्रशासन का ध्यान आवश्यक है।कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार हमेशा संवेदनशील रहती है और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। मंत्री ने भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भीम रेजिमेंट समाज के उत्थान&comma;सामाजिक एकता और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके अधिकारों के लिए सकारात्मक पहल करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री जी के सहयोग से जिले के कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान जल्द संभव होगा।<&sol;p>&NewLine;<p>कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीम रेजिमेंट से सुरेन्द्र रत्नाकर प्रदेश उपाध्यक्ष&comma;लकेशवर खूंटे जिला प्रभारी कार्य&period;जांजगीर&comma;लारेंस निराला सदस्य&comma;इतवारी खूंटे&comma;राजन पात्रे सरपंच कीरित&comma;श्रवण कुमार सरपंच बुडेना&comma;नकुल सूर्यवंशी सिउड सरपंच&comma;सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी के साथ चर्चा में सक्रिय सहभागिता निभाई और संगठन की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया।मुलाकात के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version