जांजगीर-चांपा :- फिल्म टीव्ही एवं वेब सीरीज के सुप्रसिद्ध कलाकार निर्माता श्री विक्की जैन आज कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के साथ जांजगीर के हसदेव क्रिएटर्स हब पहुंचे। उन्होंने हसदेव क्रिएटर्स हब की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सृजनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का यह एक बेहतर मंच है। यह स्टूडियो एवं यहां उपलब्ध संसाधन कंटेट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स एवं इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की सोच और युवा प्रतिभाओं के लिए की गई अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने हसदेव क्रिएटर्स हब में पॉडकास्ट के दौरान अपने संघर्ष व मुकाम के बारे मे बताते हुए जवाब में कहा कि मै भी छोटे शहर हूं लेकिन अपने कार्य में बेहतर करते हुए आज मै इस मुकाम पर हूं। आप सभी युवा अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ मेहनत करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को आगे आने के लिए एक प्लेटफार्म मिलना चाहिए जो आपके पास हसदेव क्रिएटर्स हब के रूप मे है। आप आत्मविश्वास के साथ अपनी कला को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शित करें सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय व फिल्म दोनों क्षेत्रों में कार्य करते हुए आप किस तरह सामंजस्य स्थापित करते है? इस पर उन्होंने कहा कि जीवन में समय प्रबंधन व अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। जिसने इसे समक्ष लिया वह किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। इससे पहले जिले के कंटेट क्रिएटर्स, इनफ्लूएंसर्स, यूट्यूबर्स ने उनका हसदेव क्रिएटर्स हब में स्वागत किया। इस दौरान सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जरीफ खान, व्याख्याता श्री दीपक कुमार यादव, सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार यादव, जिला समन्वयक श्री अमित कश्यप, यूट्यूबर्स श्री योगेश राठौर, श्री आकाश कश्यप, श्री प्रकाश, श्री ऋतिक सहित कंटेट क्रिएटर्स, इनफ्लूएंसर्स, यूट्यूबर्स उपस्थित थे
Trending
- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न
- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में वजन त्यौहार के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित
- केन्द्र सरकार ने गरीब और किसान की अनदेखी की-अजित बंजारे
- शिवरीनारायण माघी पूर्णिमा मेले का कलेक्टर,एसपी ने लिया जायजा
- सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाले एक आरोपी गिरफ्तार
- राखड़ डंप को लेकऱ मोहतरा के महिलाओ ने शिवरीनारायण -बिर्रा मार्ग मे किया चक्काजाम
- ग्राम पंचायत खैरताल विकासखंड स्तरीय आजीविका ऋण मेला का हुआ आयोजन
- आशिक बना कातिल,प्रेमिका की कर दी हत्या


