जांजगीर-चांपा 07 मार्च 2025/ बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है। प्राचार्य, रामकृष्ण राठौर शास.पॉली. जांजगीर एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के युवाओं के लिए योजना के अंतर्गत पंजीयन, आवेदन हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में 10 से 12 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी इस शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क पंजीयन, आवेदन कर सकते है।
योजना के अंतर्गत 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो, किसी नियमित जॉब/नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप हेतु आवेदन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल (https://pminternship.mca.gov.
Trending
- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न
- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में वजन त्यौहार के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित
- केन्द्र सरकार ने गरीब और किसान की अनदेखी की-अजित बंजारे
- शिवरीनारायण माघी पूर्णिमा मेले का कलेक्टर,एसपी ने लिया जायजा
- सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाले एक आरोपी गिरफ्तार
- राखड़ डंप को लेकऱ मोहतरा के महिलाओ ने शिवरीनारायण -बिर्रा मार्ग मे किया चक्काजाम
- ग्राम पंचायत खैरताल विकासखंड स्तरीय आजीविका ऋण मेला का हुआ आयोजन
- आशिक बना कातिल,प्रेमिका की कर दी हत्या

