जांजगीर-चांपा :- छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्त्ता डॉ रामफल कश्यप ने कहा कि यह बजट राज्य के संतुलित और सर्वांगीण विकास की भावना को प्रतिबिंबित नहीं करता।
रामफल कश्यप के अनुसार, बजट में बस्तर और सरगुजा अंचल पर अत्यधिक फोकस किया गया है,एवं राज्य के कर्मचारियों के हित मे पूरा बजट फोकस रहा जबकि राज्य के मैदानी क्षेत्र, विशेषकर जांजगीर-चांपा जिला, पूरी तरह उपेक्षित रहे हैं।उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओ एवं अनुसूचित जाति को भी बजट से दूर रखा
मुख्य बिंदु:
रोजगार सृजन पर ध्यान नहीं: शासकीय रोजगार बढ़ाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं। प्रोफेसर, शिक्षक, डॉक्टर और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती के मुद्दे पर बजट मौन है।,जांजगीर-चांपा की अनदेखी: धान उत्पादक क्षेत्र होने के बावजूद धान और चावल आधारित फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कोई प्रावधान नहीं।


