<h1><span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">परिवहन आयुक्त ने SUDA को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश&comma; जनता को जल्द मिल सकती है बड़ी राहत<&sol;span><&sol;h1>&NewLine;<p>जांजगीर-चांपा&colon;-आम जनता की सुविधा के लिए लगातार संघर्ष कर रही भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की आवाज़ एक बार फिर शासन तक मजबूती से पहुँची है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में बंद पड़ी सिटी बस सेवा को पुनः प्रारंभ करने की मांग पर परिवहन आयुक्त&comma; छत्तीसगढ़ ने गंभीरता दिखाते हुए 14 जुलाई 2026 को राज्य शहरी विकास अभिकरण &lpar;SUDA&rpar; के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।<&sol;p>&NewLine;<figure id&equals;"attachment&lowbar;76763" aria-describedby&equals;"caption-attachment-76763" style&equals;"width&colon; 250px" class&equals;"wp-caption alignnone"><img class&equals;"size-medium wp-image-76763" src&equals;"https&colon;&sol;&sol;publictodaynews&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;07&sol;IMG&lowbar;20260724&lowbar;101156-250x300&period;jpg" alt&equals;"" width&equals;"250" height&equals;"300" &sol;><figcaption id&equals;"caption-attachment-76763" class&equals;"wp-caption-text">Publictodaynews <&sol;figcaption><&sol;figure>&NewLine;<p>गौरतलब है कि जिले में सिटी बस सेवा बंद होने से प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी&comma; मजदूर&comma; महिलाएं&comma; बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी जनसमस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सुरेन्द्र रत्नाकर ने शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से मांग रखी थी।<&sol;p>&NewLine;<p>परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी पत्र यह स्पष्ट करता है कि भीम रेजिमेंट की मांग को गंभीरता से स्वीकार किया गया है और अब संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इससे जिले में सिटी बस सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।<&sol;p>&NewLine;<h2>इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने कहा कि—<&sol;h2>&NewLine;<h2> &&num;8220&semi;भीम रेजिमेंट केवल विरोध की लड़ाई नहीं करती&comma; बल्कि जनता के जीवन से जुड़े हर मुद्दे का समाधान कराने के लिए संघर्ष करती है। जांजगीर-चांपा की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है और जब तक सिटी बस सेवा शुरू नहीं होती&comma; तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा।&&num;8221&semi;<&sol;h2>&NewLine;<p>उन्होंने राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर जांजगीर-चांपा में सिटी बस सेवा तत्काल पुनः प्रारंभ की जाए&comma; ताकि आम जनता को राहत मिल सके।<span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि संगठन हमेशा जनता के अधिकार&comma; सुविधा और सम्मान के लिए संघर्ष करता आया है और भविष्य में भी हर जनहित के मुद्दे पर पूरी मजबूती के साथ आवाज़ बुलंद करता रहेगा।<&sol;span><&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version