Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सीईओ श्री गोकुल रावटे ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण,
- खाद्य विभाग की कार्यवाही: घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर व चुल्हा जब्त
- जांजगीर जिले में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, नवागढ़ नगर पंचायत का लेखापाल 8000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
- सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार: जिले की तीन पंचायतों का हुआ चयन
- जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा का किया गया निरीक्षण
- खाद्य विभाग की कार्यवाही: पामगढ़ क्षेत्र के होटलों-ढाबों पर छापा, 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
- कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से भीम रेजिमेंट पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात
- शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार
Author: Public Today News
जांजगीर-चांपा 30 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कटौद में अवैध धान भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने पहारु ट्रेडर्स के परिसर से 50 कट्टी तथा कश्यप ट्रेडर्स से 60 कट्टी, कुल 110 कट्टी धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध भंडारण, कोचिया-बिचौलिया गतिविधियों पर लगातार…
जांजगीर-चांपा 29 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनगणना 2027 की तैयारी के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण को अत्यंत गंभीरता से लें और जनगणना के दौरान संभावित समस्याओं के संबंध में प्रशिक्षकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के लिए जनगणना निदेशालय द्वारा…
जांजगीर चाम्पा :- प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 4 जनवरी 2026 को शारदा मंगलम जांजगीर सम्पन्न होगा यह आयोजन सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति एवं सतनामी समाज जांजगीर चाम्पा के तत्वोंधान आयोजित किया जा रहा है, इस सम्बन्ध मे उपाध्यक्ष दिलीप बर्मन ने बताया की हर वर्ष की तरह इस साल भी नए वर्ष के आगाज पर सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती सम्मेलन का आयोजन हमारे जांजगीर चाम्पा जिले मे 4 जनवरी को सम्पन्न होने जा रहा है जिसमे सतनामी समाज के सभी विवाह योग्य युवक युवती, तलाक शुदा, विधवा सभी लोगो से आग्रह…
जांजगीर – चांपा 24 दिसम्बर 2025/ पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की नवीन योजना “विकसित भारत देश रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” दृव्ही बी जी राम जी के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु प्रदेश के सभी ग्रामों में 26 दिसंबर 2025 को विशेष ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। विशेष ग्रामसभा के आयोजन के लिए ग्रामों में गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा तथा ग्रामसभा की तिथि एवं समय का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामसभा में ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों एवं अन्य कमजोर वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के…
जांजगीर-चांपा, 24 दिसम्बर 2025/ परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर आज अनुसूचित जाति प्राधिकरण मंगल भवन, जांजगीर में जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव एवं श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे, नवागढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती कामता कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सक्ती श्री…
जांजगीर चाम्पा :- आज 18 दिसंबर संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास जी की 269 वी जयंती के शुभ अवसर पर बिहान महिला स्व सहायता समूह जय सतनाम महिला समूह ,माता सावित्री बाई फुले महिला समूह , नारी शक्ति महिला समूह के दीदी के सामुहिक तत्वाधान में जय स्तम्भ चौक तुस्मा में खीर पुड़ी का वितरण किया गया।जिसमें समूह के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला कठौतिया श्रीमती अंजु कठौतिया श्रीमती बुधवारा बाई पंकज एवं सदस्य श्रीमती संयुक्ता रमायण बाई बद्रिका आशा देवी लेखा बाई फूल्सरी त्रिवेणी बाई छट बाई सुमिन्द्रा बाई सुनीति कोमल बाई क्रंति बाई निर्मला खूंटे कु,प्रगति रेवती बाई अनिता…
जांजगीर चाम्पा :- जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत नवागढ़ में स्थानीय पत्रकारो एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वाधान में विश्व गुरु बाबा गुरु घासीदास के जन्म जयंती 18 दिसम्बर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें जांजगीर विधायक प्रतिनिधि अजित बंजारे ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का जो नारा दिया है उसको जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है,इसी कड़ी में आज हमने पत्रकार साथियों और स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से फल वितरण का कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ मे आयोजित किया गया था जिसमे मुख्य रूप से यशपाल…
ग्राम पंचायत पचेड़ा में 1.2 करोड़ का लेबर बजट का अनुमोदन जांजगीर-चांपा 17 दिसम्बर 2025/ जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत पचेड़ा में लेबर बजट को लेकर ग्रामसभा का आयोजन विगत दिनों किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री अशोक कश्यप द्वारा की गई। जिसमें ग्रामसभा के ग्राम सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य ग्राम के समग्र एवं सतत विकास को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर 1.2 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला…
*पामगढ़ में 35 ग्राम संगठन सहायिकाओं के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ* जांजगीर-चांपा 16 दिसम्बर 2025/ जिले में सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी) का शुभारंभ आज ज्ञान गंगा संकुल संगठन पामगढ़ के कार्यालय परिसर चंडीपारा में किया गया। प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने किया। प्रथम चरण में प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से विकासखंड पामगढ़ अंतर्गत कार्यरत 35 ग्राम संगठन सहायिकाओं के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। केंद्र के माध्यम से भविष्य में जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों,…
जांजगीर-चांपा 16 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर 2025 को जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त श्री सुनील कुमार जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर संभाग के सभी कलेक्टर की बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए समयबद्ध ढंग से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने कहा। संभागायुक्त ने मंच, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, आगंतुकों के लिए रूट…
Address –
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557
Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar
Editor
Mobile – 9179510645
Important Link
© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.
