Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सीईओ श्री गोकुल रावटे ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण,
- खाद्य विभाग की कार्यवाही: घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर व चुल्हा जब्त
- जांजगीर जिले में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, नवागढ़ नगर पंचायत का लेखापाल 8000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
- सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार: जिले की तीन पंचायतों का हुआ चयन
- जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा का किया गया निरीक्षण
- खाद्य विभाग की कार्यवाही: पामगढ़ क्षेत्र के होटलों-ढाबों पर छापा, 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
- कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से भीम रेजिमेंट पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात
- शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार
Author: Public Today News
पेशी की डेट बार-बार ना बढ़ाएं, राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण अनिवार्य – कलेक्टर जांजगीर-चांपा 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज पामगढ़ एवं शिवरीनारायण तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय, स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील एवं एसडीएम कार्यालय में नामांतरण, अविवादित व विवादित बंटवारे, अभिलेख दुरूस्ती, त्रुटि सुधार, सीमांकन से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकरण की पेशी की तिथि अनावश्यक रूप से बार-बार न बढ़ाई जाए। कलेक्टर ने समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों पर नाराजगी…
जांजगीर-चांपा 20 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन, ग्रामोद्योग संचालनालय (हाथकरघा) रायपुर अंतर्गत भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, चाम्पा एवं बरगढ़ (उड़ीसा) में जुलाई 2025 से प्रारंभ होने वाले डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में 30 सीट एवं लेटरल एण्ट्री के आधार पर सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 26 सीट के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। प्राचार्य भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चांपा ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण होना एवं आयु सीमा 01 जुलाई 2025 को 15…
रायपुर :- राजधानी रायपुर से सटे बिरगांव नगर निगम वार्ड क्रमांक 25 साईं चौक में सार्वजनिक मंच का अधूरा निर्माण हुआ है। जिसको लेकर मोहल्ले वासी खासे नाराज हैं। अधूरे भवन का निर्माण पर मेयर और पार्षद ने आम जनता को थोड़ा इंतजार करने की बात कही। लेकिन 3 साल बीत गए भवन जैसे का तैसा ही है। वहीं वार्ड के ही नागरिक के द्वारा इस मामले पर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई। जिस पर निगम के सूचना अधिकारी ने जानकारी में निरंक बताया है। मतलब ये कि उस भवन के बारे में निगम प्रशासन को कोई…
जिले के 392 ग्रामों में 1696 सर्वेयरों द्वारा 4 लाख 75 हजार से अधिक खसरों का किया जाएगा डिजिटल सर्वे जांजगीर चांपा 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के 392 ग्रामों में 1696 सर्वेयरों द्वारा 4 लाख 75 हजार से अधिक खसरों का डिजिटल सर्वे किया जाएगा। 15 अगस्त से शुरू हुआ यह सर्वे 30 सितम्बर तक चलेगा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ग्राम पंचायत बनारी पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने श्रीमती शान्ति बाई…
जांजगीर-चांपा 13 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत लेबर बजट 2026-27 एवं गुड गवर्नेंस विषयों पर जनपद पंचायत के कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और तकनीकी सहायकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सहायक परियोजना अधिकारी श्री गौरव शुक्ला एवं सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार यादव ने बताया गया कि लेबर बजट ग्रामीण श्रमिकों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने की वार्षिक कार्ययोजना है, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों की मांग के…
एग्रीस्टेक में किसानों का करें शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अन्यथा होगी सख्त कार्यवाही- कलेक्टर जांजगीर-चांपा 12 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में आज जिला ऑडिटोरियम जांजगीर में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, डीडीए श्री ललित मोहन भगत, कृषि विज्ञान केंद्र से श्री केडी महंत, एसएलआर श्री विनय पटेल, एसडीएम, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, आरईओ सहित कृषि, उद्यान एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों की सटीक…
फिकल स्लज ट्रीटमेंट के लिए संपर्क करें टोल-फ्री नंबर 9617837862 जांजगीर-चांपा 10 अगस्त 2025। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत लगरा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट का संचालन शुरू किया गया है। यह पहल गांव के अलावा अन्य आसपास गांव की लंबे समय से चली आ रही एक छुपी समस्या टॉयलेट टैंकों और गड्ढों में जमा मानव मल कीचड़ के सुरक्षित निपटान के लिए की गई है। पहले गांव…
जांजगीर-चांपा 08 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम में मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा (मनरेगा) से संबंधित अमृत सरोवर, हर घर तिरंगा, गुड गवर्नेंस, जनमनरेगा मोबाइल एप, जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य, एक पेड़ मां के नाम अभियान, मोर गांव-मोर पानी सहित सामुदायिक एवं…
जांजगीर-चांपा 08 अगस्त 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ में जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खिसोरा 01 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र देवरी में सहायिका पद हेतु 21 अगस्त 2025 तक इच्छुक अभ्यार्थियों से कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है
सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर जांजगीर-चांपा 04 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 07 अगस्त 2025 गुरूवार को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक जिले में प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सभी तैयारी समय पर पूर्ण की जाए। कलेक्टर ने हेलीपेड, बेरिकेटिंग, मीटिंग से संबंधित प्रेजेंटेशन, माईक, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, सुरक्षा…
Address –
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557
Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar
Editor
Mobile – 9179510645
Important Link
© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.
