Author: Public Today News

Public Today News

Rajendra Kumar Ratnakar

जांजगीर चाम्पा :- जांजगीर चाम्पा जिला अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत मुड़पार शिवरीनारायण मे तीन दिवसीय संविधान वचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, यह कार्यक्रम 14, 15 16 नवम्बर को  आयोजित किया जाएगा जिसमे प्रत्येक दिवस सुबह 10:00 से प्रारंभ होकर रात्रि 11:00 तक चलेगा   जिसमें क्षेत्र सहित आसपास की बुद्धिजीवी वर्ग शामिल होंगे और उसमें संविधान का वाचन किया जाएगा तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने व लोगों में जागरूकता लाने की दृष्टिकोण से तीन दिवसीय संविधान वाचन समारोह का भव्य आयोजन किया जावेगा

Read More

जिला जल उपयोगिता समिति क रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक संपन्न – 5 जनवरी से 20 अप्रैल 2026 तक पानी देने का सर्वसम्मत निर्णय जांजगीर-चांपा 11 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री गुलाब सिंह चंदेल, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री दिनेश शर्मा, श्री संदीप तिवारी,…

Read More

जांजगीर चाम्पा :- खरौद नगर पंचायत में स्थित एस के ज्वेलर्स की दुकान पर सोमवार को दिनदहाड़े दो शातिर युवकों ने ग्राहक बनकर प्रवेश किया और मौका पाते ही लाखों रुपये की सोने की चेन से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एस के ज्वेलर्स के संचालक ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 4 बजे दो युवक उनकी दुकान पर सोने का सामान खरीदने के बहाने आए। उन्होंने पहले कुछ छोटी-मोटी चीजें देखीं और खरीदीं, जिससे दुकानदार का विश्वास जीता। ​इसके बाद, उन्होंने सोने की…

Read More

आरोपी सरपंच के विरुद्ध BNSS की धारा 170,126, 135(3) के तहत कार्यवाही की गई जांजगीर चाम्पा :- पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में ग्राम सलखन गौठान में हुए मवेशियों की मृत्यु को गंभीरता से। दृष्टिगत रखते हुए उचित जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी रामप्रसाद बघेल को जांच हेतु निर्देशित किया गया था। मामले का संक्षिप्त विवरण इस कि दिनांक 06.10.2025 को ग्राम पंचायत सलखन…

Read More

274.40 किलोमीटर मार्गों की मरम्मत हेतु 575.20 लाख रुपए स्वीकृत जांजगीर-चांपा, 08 नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मंत्री, लोक निर्माण विभाग श्री अरूण साव ने अपने जांजगीर प्रवास दिनांक 07.10.2025 के दौरान घोषणा की गई थी कि वर्षा ऋतु पश्चात जिले की सड़कों के रख-रखाव व मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर किए जाएंगे। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्रीमती ममता पटेल ने बताया उक्त घोषणा के अनुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान हुई सड़कों की क्षति का विस्तृत सर्वेक्षण कर मूल्यांकन किया गया। खराब सड़कों को चिन्हांकित करते हुए मरम्मत…

Read More

जांजगीर चांपा 06 नवम्बर 2025/ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की सामान्य सभा की बैठक आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने की। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य श्री लोकेश राठौर, श्रीमती प्रियंका सिंह क्षत्री, सुश्री आशा साव, श्री राजकुमार साहू, श्रीमती प्रमिला साहू, श्रीमती बबीता रात्रे, श्री महादेव नेताम, श्रीमती प्रीति दिब्य, श्रीमती नेहा साहू, श्रीमती संतोषी सिंह रात्रे, श्रीमती उमा राठौर, श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, उप संचालक श्री…

Read More

जांजगीर-चांपा 06 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 10 नवम्बर 2025 सोमवार को सायं 4 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत की गई है। बैठक में खरीफ सिंचाई की समीक्षा एवं आगामी रबी सिंचाई कार्यक्रम 2025 तथा खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। सचिव जिला जल उपयोगिता समिति एवं कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर ने जिले के कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि बैठक में भाग लेकर अपना सुझाव रखकर कार्यक्रम निर्धारण में सहयोग प्रदान करें।

Read More

जांजगीर चाम्पा :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं — 📞 आपातकालीन संपर्क: बिलासपुर – 7777857335, 7869953330 चांपा – 8085956528, रायगढ़ – 9752485600 ,पेंड्रा रोड – 8294730162,कोरबा – 7869953330 यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।

Read More

जांजगीर-चांपा 03 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली ने आज जनदर्शन में नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को से सुना। जनदर्शन में आज कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आज विकासखंड अकलतरा के ग्राम चांगोरी निवासी श्री राकेश पटेल राशन कार्ड बनवाने, तहसील शिवरीनारायण के अंतर्गत ग्राम नगारिडीह निवासी श्री रामकुमार अवैध कब्जा हटवाने, नवागढ़ तहसील के ग्राम सरखों निवासी भूपेंद्र पांडेय राजस्व रिकार्ड में कृषि भूमि रिकॉर्ड सुधारने, ग्राम हीरागढ़ निवासी सरस्वती कश्यप आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्या का समाधान करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये।…

Read More

जांजगीर चाम्पा :- जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत गंगाजल में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर को किया जाएगा,जिसमें 47 किलोग्राम वजन वाले युवक ही भाग ले सकते हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य किरीत सीमा एवं श्रीमती प्रतिभा तिवारी सरपंच ग्राम पंचायत गंगाजल होंगे, जिसमे प्रथम पुरुस्कार 4000 रूपये दूसरा पुरुस्कार 3000 रुपये तीसरा पुरुस्कार 2000 रूपये चतुर्थ पुरुस्कार 1000 रखा गया है

Read More