रायपुर :- बिरगांव नगर पालिक निगम हमेशा से सुर्खियों में बना रहता है। इस बार भी MIC में फेर बदल को लेकर फिर से बीरगांव खूब सुर्खियां सोशल मीडिया पर बटोर रहा है। दरअसल 20 जून 2025 को बिरगांव नगर पालिक निगम के MIC में जबरदस्त फेर बदल हुआ। नई सूची के आधार पर उत्कृष्ट पार्षद का खिताब लेने वाले पार्षद उबारन दास बंजारे से अहम और बड़ा विभाग छीनकर मेयर ने अपने खासम खास माने जाने वाले पार्षद इकराम अहमद को सरताज बना दिया गया। कांग्रेस ने उबारन को उभारने के बजाय नीचे गिराकर इकराम को सिरमौर बना दिया।
अब स्थानीय लोगों ने दबी जुबान यह कहना भी शुरू कर दिया है की चाटुकारिता का लाभ मिलता है जो साफ तौर पर MIC के फेर बदल में दिखाई दे रहा है। MIC के फेर बदल से फिर से एक बार कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि पिछले ही महीने बिरगांव नगर निगम के बजट सत्र के दौरान पार्षद और एमआईसी मेंबर उबारन दास बंजारे को उत्कृष्ट पार्षद का खिताब सौंपा गया था। ठीक उसके एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि उबारन से PWD जैसे अहम विभाग को छीन कर एक अदनासा विभाग पुनर्वास एवं नियोजन सौंप दिया गया।
वही इकराम अहमद को वह सारे विभाग दिए गए जो उबारन के पास था। इससे तो ऐसा लगता है की अब स्थानीय महापौर को आलाकमान से प्रेशर आया होगा तभी जाकर ये बड़ा फेरबदल करना पड़ा। ऐसे में आगामी समय में जब भी बिरगांव नगर निगम का चुनाव होगा उसमें बीजेपी को सीधे तौर पर लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।




