जांजगीर चांपा :- जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने 100 बिस्तर जिला चिकित्सालय को 220 बिस्तर अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मांग किया था। उनकी मांग को पूर्ण करने का उन्होंने आश्वासन भी दिया था। जिसे छत्तीसगढ़ विधान सभा के बजट सत्र में स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा जांजगीर चांपा जिले में नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक के सामने 250 सीटर नालंदा परिसर का निर्माण, साइबर थाने के निर्माण की घोषणा की गई है।
ब्यास कश्यप ने कहा कि बजट में स्वीकृति तो मिल जाती है लेकिन इनकी प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाती है जिसके कारण कार्य प्रारंभ ही नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र 2024-25 में स्वीकृत कार्यों के लिए आज दिनांक तक प्रशासकीय स्वीकृति जारी नहीं हो सकी है जो काफी निराशाजनक है। पिछले बजट में लोक हित के कार्य जैसे नैला रेलवे पश्चिम केबिन में ओवर ब्रिज का निर्माण, चांपा में हसदेव नदी पर नवीन पुल निर्माण, नवागढ़ में सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की गई थी जिसका आज दिनांक तक प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी नहीं किया गया, तथा कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। कहीं वर्तमान बजट की घोषणाएं भी सिर्फ घोषणा बनकर न रह जाए।
उन्होंने इसे निराशाजनक बजट कहा है। इस बजट में कृषि एवं किसानों के लिए कुछ नहीं है। राज्य के युवा एवं बेरोजगारों के साथ छलावा हुआ है। 10 हजार भर्ती की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। एक अकेले शिक्षा विभाग में 33 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं जिन्हें भरे जाने की आस प्रदेश के युवाओं को थी। वित्त मंत्री ने कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा तो की परन्तु केंद्र के समान न तो देय तिथि से देने की घोषणा की न ही डीए के एरियर्स की घोषणा की। इससे प्रदेश के कर्मचारी वर्ग खासे नाराज हैं।
Trending
- 14 जून को पोड़ी मे मुख्यमंत्री साय करेंगे शिरकत, जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात,
- शिवरीनारायण राहौद की रिद्धांशी बनी अबेकस चैंपियन
- भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 150 से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
- कृषि विभाग की कार्रवाई, 1372 बोरी खाद जब्त
- ग्राम करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र, SP श्री विजय कुमार पाण्डेय ने किया शुभारंभ
- रात में घर में घुसकर चोरी करने आए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- जांजगीर चाम्पा एसपी विजय पांडे ने किया जिले की प्रशासनिक सर्जरी
- प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि मांगने के ऑडियो मामले में व्यायाम शिक्षक को नोटिस जारी


