जांजगीर चाम्पा :- विजन पैरामेडिकल नवागढ़ (जांजगीर चांपा) में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर विजन पैरामेडिकल के संचालक दिलीप भारद्वाज, प्राचार्य अरविंद टंडन, शिक्षक श्याम बैरेठ, अनिल भारद्वाज, शिक्षिका दुर्गेश्वरी, सीमा, छाया, एवं समस्त विद्यार्थियों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए,विजन पैरामेडिकल में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मदिवस को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया,इस मौके पर विजन पैरामेडिकल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विजन पैरामेडिकल के संचालक दिलीप भारद्वाज ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला है । भारत में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा कर विद्यार्थियों को उनके संबंध में जानकारी दी


