जनपद पंचायत नवागढ़ में अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों हुए निर्विरोध निर्वाचित
जांजगीर चाम्पा :- पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की निर्वाचन का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में आज जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ जिसमे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के खाते मे गया जिसमे अध्यक्ष के रूप जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 गौद की जनपद सदस्य श्रीमती कांता कश्यप का निर्विरोध रूप से अध्यक्ष निर्वाचित हुई
इसी कड़ी में उपाध्यक्ष का पद निर्विरोध रूप से जनपद सदस्य क्षेत्र 26 के सदस्य शांति कश्यप उपाध्यक्ष के रूप मे निर्वाचित हुई