रायपुर. नगरीय निकाय के बाद अब ग्राम सरकार चुनने की तैयारी है. तीन चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17 फरवरी को प्रदेश के 33 जिलों के 53 ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के लिए 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. अगले ही दिन याने 18 फरवरी को परिणाम सामने आ जाएगा.राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 17 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में प्रदेश के सबसे ज्यादा मतदाता बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लॉक में 2 लाख 79 हजार 007 हैं. इसके बाद रायपुर के आरंग ब्लॉक की बारी है, जहां 2 लाख 23 हजार 644 मतदाता हैं. इसके बाद मुंगेली जिला के मुंगेली ब्लॉक के एक लाख 88 हजार 496 मतदाता और दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लॉक में एक लाख 62 हजार 844 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
Trending
- सीईओ श्री गोकुल रावटे ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण,
- खाद्य विभाग की कार्यवाही: घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर व चुल्हा जब्त
- जांजगीर जिले में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, नवागढ़ नगर पंचायत का लेखापाल 8000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
- सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार: जिले की तीन पंचायतों का हुआ चयन
- जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा का किया गया निरीक्षण
- खाद्य विभाग की कार्यवाही: पामगढ़ क्षेत्र के होटलों-ढाबों पर छापा, 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
- कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से भीम रेजिमेंट पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात
- शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार


