Ducati Panigale V4 भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ग्लोबल बाजार में यह मोटरसाइकिल पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। अपडेट की गई Ducati Panigale V4 को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाना है। इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जिसमें नए एर्गोनॉमिक्स, स्विंग आर्म, चेसिस और डैशबोर्ड तक शामिल है। आइए जानते हैं कि नई Ducati Panigale V4 कैसी रहने वाली है।
क्या मिलेगा नया
- राइडर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे एर्गोनॉमिक्स को बढ़ाया गया है। इसके फ्यूल टैंक को नया डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा, ग्राउंड क्लीयरेंस को पहले से बेहतर किया गया है, जिससे राइडर को अपने पैरों और टांगों को अधिक आंतरिक रूप से रखने में आराम मिलता है। इससे एयरोडायनेमिक बेहतर हुई है।
- इसके चेसिस को भी अपग्रेड किया गया है। इसके फ्रंट फ्रेम को अपडेट करके नया डबल-साइडेड स्विंग आर्म दिया गया है। इसके वजन को कम करने के लिए स्विंग आर्म में एक खोखले डिजाइन ऑप्शन का चुनाव किया गया है। इसके अलावा की कठोरता को बढ़ा दिया गया है और फ्रंट फ्रेम अब 3.47 किलोग्राम हल्का हो गया है।
- Ducati Panigale V4 के अपडेटेड डैशबोर्ड में 8:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.9 इंच का आकार है। इसमें सुरक्षात्मक ग्लास ऑप्टिकल बॉन्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसमें एक नया ट्रैक डिस्प्ले दिया गया है, जो जी-मीटर रीडिंग, पावर और टॉर्क आउटपुट के साथ-साथ लीन एंगल पर डेटा देता है।
सस्पेंशन और हार्डवेयर
Ducati Panigale V4 में Öhlins NPX/TTX सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। यह सड़क और रेल ट्रैक दोनों जगह पर बेहतर परफॉर्मेंस दे इसके लिए हाइड्रोलिक वाल्व की स्पीड को बढ़ा दिया गया है। इसमें ब्रेकिंग फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए हल्के ब्रेम्बो हाई प्योर फ्रंट ब्रेक कैलीपर्स के जरिए कंट्रोल किया जाता है। इसके अलावा, इसमें ईसीबीएस सिस्टम को भी डेवलप किया गया है।